कोलकाता, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी में बुधवार को एक इलेक्ट्रॉनिक रिजनल टेस्ट लेबोरेटरी (ईएएसटी) के परिसर में आग लग गई, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आग बुझाने में 11 दमकलकर्मी लगे हैं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।”
साल्ट लेक सिटी में स्थित इमारत में सुबह आग लगी, जिसके तत्काल बाद उसे खाली करा लिया गया।
dharmpath.com dharmpath