पंजाब में पाकिस्तानी आतंकवादियों को लेकर अलर्ट

चंडीगढ़, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। सुरक्षा एजेंसियों ने तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों के जम्मू एवं कश्मीर से दिल्ली की ओर कथित रूप से रुख करने को लेकर यहां चेतावनी जारी की है।

पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि तीन आतंकवादी जम्मू एवं कश्मीर स्थित अपने आका के साथ मंगलवार रात पड़ोसी राज्य के बनिहाल टनल को पार कर चुके हैं।

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि ये आतंकवादी भूरे रंग की मारुति स्विफ्ट कार में घूम रहे हैं।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध आतंकी पंजाब में घुस चुके हैं, क्योंकि इसकी उत्तरी सीमा जम्मू एवं कश्मीर के साथ लगती है।

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया कि ये आतंकवादी दिल्ली, मुंबई या गोवा को निशाना बना सकते हैं।

पंजाब में पिछले नौ महीनों में दो बड़ी आतंकवादी घटनाएं हुई हैं।

पिछले साल 27 जुलाई को तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों ने गुरदासपुर जिले के दीनानगर शहर में हमला किया था, जिसमें सात लोग मारे गए थे।

वहीं, दो जुलाई को पठानकोट हवाईअड्डे पर किए गए आतंकवादी हमले में सात सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

ये दोनों हमले पंजाब की जम्मू एवं कश्मीर से लगे सीमावर्ती इलाकों में हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493