स्कूल में पानी नहीं होने पर मानवाधिकार आयोग का नोटिस

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार को पानी की कमी के कारण लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय को बंद करने की संभावना को लेकर नोटिस जारी किया।

आयोग को यह जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली। इसमें बताया गया कि जंगलमहल क्षेत्र के सहारी में स्थित प्राथमिक बालिका विद्यालय के दो वर्गो में 60 लड़कियां पढ़ती हैं। पानी की कमी के कारण यहां का शौचालय लगातार बंद पड़ा हुआ है।

आयोग के मुताबिक, “स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा कि बिना पाइपलाइन के स्कूल तक पानी पहुंचाना मुश्किल है। स्कूल की टंकी टूयबवेल से जुड़ी हुई है, लेकिन भूमिगत पानी की कमी के कारण यह काम नहीं करता।”

आयोग ने कहना है कि अगर मीडिया द्वारा दी गई जानकारी सही है तो यह स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के शिक्षा और स्वास्थ्य के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है।

आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस भेजकर दो हफ्तों में जवाब दाखिल करने को कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493