मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी को उनकी किताब ‘द किस ऑफ लाइफ : हाउ अ सुपरहीरो एंड माय सन डिफिटेड कैंसर’ पर अजय देवगन, फरहान अख्तर, सोनाली बेंद्रे और बिपाशा बसु सरीखी हस्तियों ने बधाई दी है। इसके बदले इमरान के बेटे अयान ने इन सब सितारों को एक ‘थैंक्य यू’ नोट भेजा।
‘द किस ऑफ लाइफ..’ अयान (6) के कैंसर के इलाज के दौरान पिता इमरान की जद्दोजहद को बयां करती है।
अयान ने पिता की किताब को सराहने व समर्थन देने पर सितारों को एक विशेष मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा है, “आपकी दुआओं के लिए आपका शुक्रिया। लव अयान।”
कई सेलिब्रिटीज ने किताब की एक तस्वीर और अयान का भेजा मैसेज ट्विटर पर शेयर साझा करते हुए उनको अपनी ‘प्रेरणादायक’ कहानी सुनाने के लिए धन्यवाद दिया।
-अजय देवगन : सुपरहीरो अयान-मैन की कहानी पढ़ी, जो एक अन्य सुपरहीरो व उनके पिता इमरान हाशमी ने लिखी है।
-सोनाली बेंद्रे : मुझे मेरी कॉपी मिल गई है। शुक्रिया इमरान हाशमी।
-फरहान अख्तर : किताब के लिए शुक्रिया इमरान हाशमी।
-अर्जुन कपूर : मैंने जो प्रेरणादायक कहानियां पढ़ी हैं, यह उनमें सर्वाधिक प्रेरणादायक है।
-बिपाशा बसु : ‘द किस ऑफ लाइफ..’ की मेरी प्रति मिल गई। मेरे साथ साझा करने के लिए आपका शुक्रिया इमरान व अयान।
-दीया मिर्जा : मुझे आपसे प्यार है अयान। आप मेरे पसंदीदा सुपरहीरो हैं।
-प्राची देसाई : यह मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आई।
-जरीन खान : मेरे पास अल्फाज नहीं हैं। अयान की ओर से मिला कितना प्यारभरा संदेश है। आपको ढेर सारा प्यार।
-मिलन लुथरिया : आपका शुक्रिया इमरान हाशमी।
dharmpath.com dharmpath