एनआईटी मामले में नीतीश का केंद्र पर हमला

पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीनगर में राष्ट्रीय प्रौद्यागिकी संस्थान (एनआईटी) में बिहारी छात्रों की पिटाई के मामले को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कारवाई करनी चाहिए।

पटना में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्र और जम्मू एवं कश्मीर में एक ही पार्टी की सरकार है। भारत माता की जय बोलने पर जम्मू एवं कश्मीर में पिटाई होती है और बाकी जगहों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत माता की जय बोलती है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है।”

उन्होंने कहा है कि एनआईटी में छात्रों की पिटाई से हम सभी काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के अधिकारियों ने जम्मू एवं कश्मीर के अधिकारियों से बातचीत कर बिहार के छात्रों को सुरक्षा देने की मांग की है।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को उचित बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य कई राज्यों से इस सराहनीय कदम के लिए बधाइयों के फोन आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस फैसले पर श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, वे श्रेय लें। यह पूरे राज्य का प्रयास है।

नीतीश ने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर पर तंज कसते हुए कहा, “सोशल मीडिया पर लोग मुझे कोस रहे हैं और कह रहे हैं कि बिहार नहीं जाएंगे। जो लोग ऐसा लिख रहे हैं, जैसे लगता है, वो रोज बिहार आते थे।”

उल्लेखनीय है कि अभिनेता ऋषि कपूर ने बुधवार को ट्वीट कर बिहार में पूर्ण शराबबंदी का विरोध करते हुए बिहार नहीं जाने की बात कही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493