पंजाब : रात में फसलों की कटाई पर प्रतिबंध

चंडीगढ़, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने गुरुवार को रबी की फसलों की रात में कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई पर रोक लगा दी। जारी आदेश में कहा गया है कि 31 मई तक शाम सात बजे से सुबह दस बजे तक मशीन से कटाई न की जाए।

कृषि विभाग के प्रवक्ता ने कहा, “रात में फसलों की कटाई पर रोक रहेगी, ताकि मानकों एवं ब्योरे के अनुसार उत्पाद साफ एवं सूखा रहे। ओस की वजह से रात में फसल नमी सोख लेती है। इस तरह कटाई करने पर सरकारी खरीद करने वाली एजेंसियों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसके अलावा रात में फसलों की कटाई के लिए आना-जाना जोखिम भरा है और यह जानलेवा दुर्घटना का कारण भी हो सकता है।

कंबाइन हार्वेस्टर खेती में काम आने वाली वह मशीन है, जो एक ही बार में फसल की कटाई के साथ-साथ अनाज निकालकर साफ भी करते जाती है।

पंजाब में किसान इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई करते हैं, जबकि सरकारी खरीद आधिकारिक तौर पर एक अप्रैल से शुरू हो गई है। 13 अप्रैल को फसल कटाई के त्योहार बैसाखी के बाद मंडियों में फसल थोक में पहुंचने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493