बालाघाट, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली के घायल होने का दावा किया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार की रात से पुलिस बल मलाजखंड थाना क्षेत्र के चुक्कावाड़ा और भगवाडीह के बीच गश्त कर रहा था, तभी गुरुवार की सुबह उसका नक्सली दल से सामना हो गया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक नक्सली घायल हुआ है। घायल नक्सली को उसके साथी साथ ले भागे।
तिवारी ने आगे बताया कि पुलिस बल नक्सलियों का पीछा करते रहे, तभी नक्सली दो हिस्सों में बंट गए और उन्होंने गोलीबारी कर दी। गुटुरवाड़ा में मुठभेड़ हुई। उसके बाद सभी नक्सली भाग गए। वहीं पुलिस का सर्चिग अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath