सुषमा मास्को में रूस और चीन के विदेश मंत्री से करेंगी मुलाकात

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रूस, भारत और चीन (आरआईसी) की 18 अप्रैल को मास्को में होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान अपने रूसी और चीनी समकक्ष क्रमश: सर्गेई लावरोव एवं वांग यी से मुलाकात करेंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने गुरुवार को यहां साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “विदेश मंत्री रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की 14वीं बैठक में भाग लेंगी। रूस 18 अप्रैल को इस बैठक की मेजबानी कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि भारत आरआईसी की मंत्रीस्तरीय बैठक के महत्व को समझता है। यह तीनों देशों को अपने विचारों के आदान-प्रदान और परस्पर महत्व के अंतर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी स्थिति के समायोजन का अवसर देता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493