पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने पकड़े गए अभियुक्तों को पेश करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ ठकुराइन गली स्थित एक घर में छापा मारकर रामशरण द्विवेदी और जयकरन को गिरफ्त में लेकर उनके पास से एक वॉकीटॉकी हैंडसेट केनवुड कंपनी का, चार अदद तमंचा 315 बोर, 30 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस, 11 कारतूस 12 बोर, 06 खोखा कारतूस 12 बोर, पांच चाकू, 45 मोबाइल फोन, 54 मोबाइल फोन बैटरी, पांच हाथ घड़ी, 22 मोबाइल चार्जर, कनेक्टर 35 अदद, 12 मोबाइल लीड, 5 मोबाइल चार्जर, 02 मास्टर चाभी, 500 के चार अदद नकली नोट, 100 रुपये के 12 नकली नोट, विदेशी नोट 4, राशन कार्ड 4 अदद, मार्कशीट 1, सनद 1, ताश के पत्ते अश्लील फोटो युक्त 51, मतदाता निर्वाचन पहचानपत्र 11, बारहसिंघा जानवर के 2 सींग, मोहरे 7, आरसी 1, डीएल 1, फिल्मों की सीडी 110 जिसमें 55 अश्लील सीडी, 1 मोटर साइकिल पैसन प्रो जिसका नंबर यूपी78बीयू/7555 है, बरामद कर गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ में पता चला कि वॉकीटॉकी हैंडसेट के संबंध में इटावा जनपद के थाना कोतवाली में धारा 379 भारतीय दंड विधान के तहत मुकदमा दर्ज है।
पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेला भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त आपराधिक किस्म के व्यक्ति है। इन्हें रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath