तंजील हत्याकांड में अभी कोई गिरफ्तार नहीं : डीजीपी

लखनऊ/बिजनौर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जावीद अहमद शुक्रवार को बिजनौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी तंजील अहमद हत्याकांड मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सुबह बिजनौर पहुंचे डीजीपी अहमद ने सबसे पहले पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि तंजील हत्याकांड में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी तक 100 लोगों से पूछताछ की गई है।

उन्होंने किसी को हिरासत में लिए जाने की बात से भी इन्कार कर दिया। डीजीपी ने कहा, “पुलिस की जांच सही दिशा में जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493