उप्र में चिलचिलाती धूप, तापमान में वृद्घि

लखनऊ , 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शनिवार को चिलचिलाती धूप निकली है, जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्घि होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, शनिवार को पूरे दिन आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्घि होने की संभावना है और यह 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापममान 23 डिग्री, कानपुर का 23़ 5 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 25़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493