रियो डी जेनेरियो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति डिल्मा रुसेफ ने शुक्रवार को कहा कि इस साल देश के सबसे बड़े शहर-रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेल शांति और सहिष्णुता के साथ आयोजित किए जाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रुसेफ ने ओलम्पिक एक्वेटिक सेंटर के आधिकारिक उद्धघाटन के दौरान यह बयान दिया।
इस सेंटर में शहर में पांच से 21 अगस्तक तक होने वाले ओलम्पिक खेलों के दौरान तैराकी और ‘वॉटर पोलो’ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें 15,000 लोगों के बैठने की जगह है।
रुसेफ ने कहा, “हम इन ओलम्पिक खेलों का आयोजन 2014 में आयोजित किए गए विश्व कप की भांति ही करेंगे।”
उन्होंने कहा कि ओलम्पिक से ब्राजील की धीमी अर्थव्यवस्ता में सुधार की शुरुआत हो सकती है।
आयोजकों का भी दावा है कि गुआनबारा खाड़ी में प्रदूषण को 80 प्रतिशत तक कम करने का वादा भी पूरा किया जाएगा।
ब्राजील की ओलंपिक लोक प्राधिकरण के नवीनतम अनुमान के अनुसार, ओलम्पिक खेलों के आयोजन का कुल खर्च 39.1 अरब रेईस (11 अरब डॉलर) तक पहुंच चुका है।
dharmpath.com dharmpath