पीड़ितों ने जीआरपी को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
हजरत निजामुद्दीन से झांसी की ओर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-4 के सीट 62 पर लोहागढ़ का रहने वाला दिगम्बर सिंह मथुरा से झांसी के लिए यात्रा कर रहा था।
ट्रेन जब मथुरा से झांसी की ओर आ रही थी, तभी ग्वालियर के नजदीक उसका बैग गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो उसने झांसी पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत जीआरपी से की।
यात्री ने बताया कि चोर उसका बैग चोरी करके ले गए, जिसमें 17 हजार रुपये नकद, लैपटॉप व सामान रखा हुआ था।
दूसरी ओर, नई दिल्ली से चेन्नई जाने वाली ट्रेन 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस में चेन्नई निवासी टीटी पुरुषोत्तमन यात्रा कर रहा था। झांसी स्टेशन पहुंचने पर टीटी पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरा और लौटकर वापस ट्रेन में पहुंचा तो कोच से अपना बैग गायब पाया। तलाशी करने पर पता कि उसका बैग भी चोरी हो गया है।
टीटी ने इसकी लिखित शिकायत में जीआरपी को दी। उसने बताया कि बैग में मोबाइल समेत अन्य सामान रखा हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath