नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। शांति और सद्भाव के संदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रसिद्ध अजमेर शरीफ की दरगाह पर चढ़ाने के लिए एक चादर केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को सौंपी।
सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ, राजस्थान में है।
नकवी ने आईएएनएस को बताया कि वह रविवार को चादर चढ़ाने अजमेर शरीफ जाएंगे।
नकवी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने शांति और सद्भाव का एक संदेश दिया है। मैं यह संदेश वहीं पढ़ूंगा।”
यह चादर एक पारंपरिक औपचारिक कपड़ा है, जिसे कई मन्नतों के साथ सूफी धार्मिक स्थलों पर चढ़ाया जाता है।
मोदी ने शुक्रवार को असम के कामाख्या मंदिर में नवरात्रि उत्सव के पहले दिन पूजा-अर्चना की थी।
dharmpath.com dharmpath