बंगाल चुनाव : 11 अप्रैल के मतदान के लिए प्रचार समाप्त

कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के दूसरे हिस्से के मतदान के लिए प्रचार शनिवार शाम समाप्त हो गया। इसके तहत तीन जिलों की 31 सीटों पर सोमवार को मतदान होंगे।

इनमें 13 सीटें पश्चिम मेदिनीपुर, और नौ-नौ सीटें बांकुड़ा व बर्दवान जिलों में हैं।

लगभग 70 लाख मतदाता 8,465 मतदान केंद्रों पर 163 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उम्मीदवारों में 21 महिलाएं हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए इस चरण में प्रचार किए हैं।

तृणमूल, वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

इन सीटों पर जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है, उनमें नेता प्रतिपक्ष और माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा (नारायणगढ़), भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष (खड़गपुर सदर), पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मानस भुनिया (सबोंग) और ज्ञान सिंह सोहनपाल (खड़गपुर सदर) शामिल हैं।

बंगाली फिल्मों के स्टार सोहम चक्रवर्ती भी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बरजोरा से चुनाव लड़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493