मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति का स्वागत किया

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन अब्दुल्ला गयूम का यहां स्वागत किया। उन्होंने गयूम के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत प्रधानमंत्री ने हैदराबाद हाउस में मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन अब्दुल्ला गयूम का स्वागत किया।”

इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनसे मुलाकात की थी।

गयूम स्वदेश रवाना होने से पहले सोमवार शाम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मिलने वाले हैं।

मालदीव के राष्ट्रपति ने इससे पहले जनवरी 2014 में भारत की द्विपक्षीय यात्रा की थी। इसके बाद मई 2014 में मोदी सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में भी वह शामिल हुए थे।

मालदीव के साथ भारत के कूटनीतिक संबंध को हालांकि पिछले साल 50 वर्ष पूरे हो गए और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक घनिष्ठ संबंध भी हैं, लेकिन भारतीय हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल तथा निवेश के मद्देनजर उनकी यह यात्रा भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नवंबर 2014 में मालदीव गई थीं। अक्टूबर 2015 में भी वह भारत-मालदीव संयुक्त आयोग वार्ता में शामिल होने के लिए मालदीव गई थीं, जो 15 वर्षो के बाद आयोजित हुई थी।

मालदीव उच्चायोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस साल विदेश मंत्री, पर्यटन मंत्री और रक्षा मंत्री तथा विदेश सचिव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा हुआ, जिससे भारत व मालदीव के द्विपक्षीय संबंध और भी मजबूत हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493