नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ड्यूक और डचेस ऑफ कैंब्रिज प्रिंस बिलियम और केट मिडलटन ने सोमवार को यहां इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र चढ़ाए।
यह शाही जोड़ा रविवार को ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा उनके स्वागत में आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुआ। इस हाई प्रोफाइल रात्रिभोज में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
शाही जोड़े का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपहर भोजन पर मुलाकात का कार्यक्रम है।
dharmpath.com dharmpath