राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक

रायपुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ महिला बास्केटबॉल टीम ने चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किया है।

चेन्नई में रविवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने दक्षिण केंद्रीय रेलवे-सिकंदराबाद की टीम को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 69-60 अंक से हराया। टीम को कांस्य जीतने पर 75 हजार रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप भेंट किए गए।

मैच के पहले चरण में रेलवे की टीम ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ आक्रामक शुरूआत की, जिसके तहत टीम ने 18-9 से बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन दूसरे चरण में शानदार वापसी करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम ने कुल 22 अंक बटोरे और 31-25 से बढ़त हासिल की।

मुकाबले के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की टीम 49-42 की बढ़त बनाने में कामयाब रही और आखिरी चरण में दोनों टीमों के बीच अच्छा संघर्ष देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ की टीम ने चौथे और आखिरी चरण में बाजी मारता हुआ मैच 69-60 से जीत लिया। टीम की ओर से कप्तान शरणजीत कौर (26) ने सबसे ज्यादा अंक बनाए जबकि रिया वर्मा ने 25 और पूनम चतुर्वेदी ने 11 अंकों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की महिला टीम के कोच राजेश पटेल ने बताया कि इस बार टीम में युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी गई थी और अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर रखा गया था।

अखिल भारतीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में केरल ने खिताबी जीत हासिल की जबकि दक्षिण रेलवे-चेन्नई दूसरे स्थान पर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493