लंदन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब लिसेस्टर सिटी द्वारा सडरलैंड को हराने के बाद टीम के कोच क्लाउडियो रानिएरी भावुक हो गए और रोने लगे थे। उन्होंने इस जीत को क्लब के समर्थकों को समर्पित किया था।
स्ट्राइकर जेमी वार्डी ने रविवार शाम खेले गए इस मैच में अपने छह मैच के सूखे को खत्म किया और दूसरे हाफ में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई।
लिसेस्टर इस बार अपने पहले इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के खिताब की ओर मजबूती से बढ़ रही है।
रानिएरी ने मैच के बाद कहा, “मैच से पहले एक उम्र दराज महिला लिसेस्टर की जर्सी के साथ खड़ी थी, यह देखना शानदार था। मैं इसे अविश्वसनीय कहूंगा। वह लिसेस्टर से यहां हमारा समर्थन करने आए हैं। यह मेरी भावनाएं हैं। यह वाकई शानदार है। मैं बस में था। मैंने उन्हें देखा। यह अविश्वसनीय था। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।”
उन्होंने कहा, “कोई सोच भी नहीं सकता था कि हम यहां तक आएंगे। अब हमें सिर्फ लड़ना है।”
dharmpath.com dharmpath