इमरान हाशमी ने जारी किया ‘अजहर’ का नया पोस्टर

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी आगामी फिल्म ‘अजहर’ का नया पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के किरदार में देखा जाएगा।

यह फिल्म अजहरुद्दीन की बॉयोपिक है।

इमरान ने ट्विटर पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “एक इंसान जिसने सब कुछ सहा। ‘अजहर’ का नया पोस्टर। उन्हें पसंद करें, उनसे नफरत करें और उन्हें 13 मई को देखें।”

इस पोस्टर में एक बिलबोर्ड पर लगे पत्रिका के जलते हुए मुख्य पृष्ठ पर छपे इमरान के चेहरे को दर्शाया गया है।

फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर अजरुद्दीन के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है। उन पर 2009 में मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगा था और उन्हें जीवन भर के लिए मैच से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म में प्राची देसाई, नरगिस फाकरी, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 13 मई को विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493