नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी 13 अप्रैल को भारत आ रहे हैं और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात अप्रैल 2015 में पेरिस में हुई थी। फ्रांस के उच्चायोग ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
बयान में कहा गया है कि सरकोजी इस दौरान विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मिलेंगे। वह दिल्ली में गांधी स्मृति जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
सरकोजी इसके अलावा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा इंडो-फ्रेंच चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईएफसीसीआई) के साथ मिलकर 13 अप्रैल की सुबह आयोजित होने वाले सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
dharmpath.com dharmpath