मध्य प्रदेश में मौसम गर्म, लू चलने के आसार

भोपाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर मंगलवार सुबह मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार सुबह आसमान एकदम साफ रहा। धूप चटख रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सागर व रीवा संभागों में लू चल सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री, इंदौर में 19.8 डिग्री, ग्वालियर में 23.5 डिग्री और जबलपुर में 22.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री, इंदौर में 37.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.4 डिग्री और जबलपुर में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493