उप्र में आसमान साफ

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की सम्भावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी। अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किए जाने का अनुमान है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है ।

लखनऊ के अलावा गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, कानपुर में 24.3 डिग्री, इलाहाबाद में 25.5 डिग्री और झांसी में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493