टी-20 फारमेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने ब्रावो

मोहाली (पंजाब), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी गुजरात लायंस के लिए खेल रहे कैरेबियाई हरफनमौला खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो टी-20 फारमेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

ब्रावो ने सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चार विकेट हासिल किए। इन चार विकेट कों के साथ ब्रावो ने अपने विकेटों की संख्या 302 कर ली है।

वह इस फारमेट में 300 सफलता हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बने और साथ ही मुम्बई इंडियंस के लिए खेलने वाले श्रीलंकाई स्टार लसिथ मलिंगा (299) से आगे निकल गए।

मलिंगा चोट के कारण मुम्बई इंडियंस के लिए अभी नहीं खेल पा रहे हैं। वह जल्द ही टीम में वापसी करते हुए ब्रावो को पीछे छोड़ने का प्रयास करेंगे।

टी-20 फारमेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पाकिस्तान के यासिर अराफात का नाम है। यासिर ने 277 विकेट लिए हैं।

इस फारमेट में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हैं, जिनके नाम 189 विकेट हैं। इसके बाद अमित मिश्रा (184) का स्थान है। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493