बिहार : एकतरफा प्यार में किशोरी के चेहरे पर तेजाब

सीतामढ़ी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने सोमवार देर रात अपनी भाभी के साथ सो रही एक किशोरी पर तेजाब उड़ेल दिया और फरार हो गया।

सीतामढ़ी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने सोमवार देर रात अपनी भाभी के साथ सो रही एक किशोरी पर तेजाब उड़ेल दिया और फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, पकरिया गांव में 10वीं की छात्रा नीतू कुमारी अपने घर के एक कमरे में भाभी के साथ सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही युवक सत्येन्द्र महतो ने कमरे में घुसकर नीतू के चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया और वहां से फरार हो गया।

सोनबरसा के थाना प्रभारी फुलदेव चौधरी ने मंगलवार को बताया कि किशोरी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस हमले में किशोरी का चेहरा बुरी तरह जल गया है।

चौधरी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर सोनबरसा थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही सत्येन्द्र महतो को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक इसके पहले किशोरी को घर आकर ट्यूशन भी पढ़ाता था। पुलिस इस हमले के पीछे एकतरफा प्यार की बात कह रही है।

घटना के बाद से आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493