इंफाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स), इंफाल के दो पूर्व निदेशकों पर मामला दर्ज किया है।
सीबीआई ने कहा कि रिम्स के पूर्व निदेशक लल्लूखाम फिमते ने कैंसर का पता लगाने वाली एक मशीन एक विदेशी कंपनी से 2.31 करोड़ रुपये में खरीदी, जबकि ऐसी ही मशीन भारत में एक करोड़ रुपये में उपलब्ध थी।
एक अन्य पूर्व निदेशक सिनम शेखरजीत पर डेंटल चेयर्स और एक्सेसरीज की जरूरत से ज्यादा कीमत पर खरीद करने का आरोप लगाया गया है, जिससे 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले की पहली सुनवाई इंफाल की विशेष अदालत में 21 अप्रैल को होनी है।
इस मामले में रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख थोउडम तोमचा प्रतिवादियों में से एक हैं।
इस दौरान रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक ए. अमुबा के घर पर 10 अप्रैल की रात हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी कंगलीपक कम्युनिस्ट पार्टी (मिलिट्री जॉइंट कमेटी) ने ली है और कहा है कि ऐसा उन पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण किया गया।
इससे पहले हुए दो बम विस्फोटों की जिम्मेदारी एक दूसरे संगठन ने ली है।
dharmpath.com dharmpath