रूस के उपप्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन ने रेडियो स्टेशन एखो मॉस्कवी से कहा, “हम अनुबंध के साथ सख्त निर्देशों का पालन कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि रूस पहले ही ईरान को एस-300 प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की पहली खेप भेज चुका है।
उन्होंने कहा, “मैं नहीं कह सकता कि मूल रूप से किस वस्तु की आपूर्ति की गई है, लेकिन यह आपूर्ति रूस और ईरान के विशेषज्ञों की देखरेख में लॉजिस्टिक्स मार्ग से की गई।”
रूस और ईरान ने 2007 में एस-300 प्रक्षेपास्त्र प्रणाली के लिए करार किया था। यह समझौता लगभग 90 करोड़ डॉलर का था, जिसे संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के संदर्भ में रूस ने 2010 में रद्द कर दिया था।
ईरान से प्रतिबंध हटने के बाद अप्रैल 2015 में इसे दोबारा लागू किया गया।
dharmpath.com dharmpath