वालेंसिया ने मिडफील्डर फेगोली को निकाला

वालेंसिया (स्पेन), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। वालेंसिया फुटबाल क्लब ने अपनी अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है और प्रावधिक रूप से अपने अल्जीरियाई मिडफील्डर सोफियाने फेगोली को निष्कासित कर दिया है।

स्पेन के फुटबाल क्लब ने अपने बयान में यह जानकारी दी।

एक नोट में कहा गया, “एएफई और लीगा डे फुटबोल प्रोफेशनल के बीच मौजूदा आचार के अनुसरा, प्रक्रिया के प्रसंस्करण के दौरान और इस मामले के समाधान का इंतजार की अवधि तक खिलाड़ी को निलंबित किया जाता है।”

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फेगोली का वालेंसिया के साथ अनुबंध 30 जून को समाप्त हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493