काठमांडू, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी नेपाल के खोटांग जिले में मंगलवार को एक यात्री बस 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे बस में सवार 24 यात्रियों की मौत हो गई है और 22 अन्य यात्री घायल हो गए।
बस कवरेपानी भीर से राजधानी काठमांडू आ रही थी।
खोटांग जिले के पुलिस इंस्पेक्टर फुर्गल शेरपा ने कहा कि सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है।
घायलों को इलाज के लिए विमान से काठमांडू लाया गया है।
फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि बस में कितने यात्री सवार थे। हादसे की वजह की जांच चल रही है।
dharmpath.com dharmpath