नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को घोषणा की कि इस बार देश में मानसून औसत से बेहतर रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि दो साल कमजोर मानसून के बाद इस साल मानसून औसत से छह प्रतिशत अधिक होगा। पिछले साल यह 14 प्रतिशत कम था।
राठौड़ ने मीडिया से कहा, “औसत से अधिक मानसून की संभावना है। कुल मिलाकर मानसून देश में सभी जगहों पर सक्रिय रहेगा।”
dharmpath.com dharmpath