औद्योगिक उत्पादन 2 फीसदी बढ़ा, महंगाई दर घटी

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्थव्यवस्था के दोहरे शुभ संकेत के तौर पर देश का औद्योगिक उत्पादन तीन महीने तक लगातार गिरावट दर्ज करने के बाद फरवरी महीने में दो फीसदी बढ़ा, जबकि मार्च महीने के लिए देश की उपभोक्ता महंगाई दर घटकर 4.83 फीसदी दर्ज की गई, जो फरवरी में 5.26 फीसदी थी।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, उपभोक्ता खाद्य महंगाई दर भी मार्च में घटकर 5.21 फीसदी रही, जो एक महीने पहले 5.30 फीसदी थी। वहीं, औद्योगिक उत्पादन क्षेत्र में फरवरी में विनिर्माण क्षेत्र का हालांकि मामूली 0.7 फीसदी विकास दर्ज किया गया।

देश को हालांकि मिले तीसरे शुभ संकेत के तौर पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को ही जारी प्रथम मानसून अनुमान में कहा कि आगामी जून-सितंबर मानसून में बारिश दीर्घावधि औसत से अधिक रह सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493