युन्नान के शिशुआंगबाना दाई प्रांत के जंगलों में विलियमसन ‘माउस डियर’ और एशियाई गोल्ड कैट सहित 23 दुर्लभ प्रजातियां दिखाई दी हैं।
चाइनीज फेलीड कंजर्वेशन एलायंस के फेंग लिमिन ने कहा कि इनमें से कई प्रजातियां तो कई दशकों से दिखाई नहीं दी हैं।
‘माउस डियर’ एक लुप्तप्राय प्रजाति है, जिसे चीन में अत्यधिक सुरक्षा प्राप्त है। इसे पहाड़ों पर 1,000 मीटर की ऊंचाई पर देखा गया। आमतौर पर यह जंतु 600 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर रहता है।
शिशुआंगबाना प्राकृतिक अभयारण्य के निदेशक यांग होंगपेई ने कहा, “शिशुआंगबाना में बदलावों का पर्यावरण पर अत्यधिक प्रभाव पड़ा है। इसलिए हम इस क्षेत्र में इतनी अधिक प्रजातियां देखर अत्यधिक खुश हैं। इससे पता चलता है कि क्षेत्र में खाद्य श्रृंखला पूर्ण बनी हुई है।”
‘माउस डियर’ हिरण और चूहे की एक मिली-जुली प्रजाति है।
dharmpath.com dharmpath