रांची, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में गिरीडीह जिला अदालत ने मंगलवार को एक व्यक्ति को सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह ने मथुरा महतो को मौत की सजा सुनाई।
यह वारदात 2011 में गिरीडीह जिले के बदिदिह गांव में हुई थी, जो रांची से 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
वकील के अनुसार, मथुरा बच्ची को जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
मथुरा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।
अपने पिता की मदद से बाद में मथुरा ने बच्ची के शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
बिकारी यादव को सबूत नष्ट करने में अपने बेटे की मदद के लिए दो साल कैद की सजा सुनाई गई है।
dharmpath.com dharmpath