इस्तांबुल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने यहां मंगलवार को 13वें सम्मेलन में आतंकवाद और चरमवाद को हराने की शपथ ली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मिस्र के विदेशमंत्री समेह शौकरी ने कहा, “सहिष्णुता पर आधारित इस्लाम के असल ज्ञान को गलत रूप से पेश करने वाले आतंकवाद और चरमवाद के खिलाफ हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।”
समेह ने कहा कि इस्लामी दुनिया को आतंकवाद और चरमवाद के खिलाफ एक प्रभावी संघर्ष के लिए संयम और एक एकीकृत रणनीति की जरूरत है।
समेह ने आगे कहा, “हमें आशा है कि हमने जितनी कुर्बानिया दी है, हमें जीत मिलेगी।”
तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कवुसोग्लु ने कहा कि ओआईसी के लिए अगले 10 वर्षो की कार्ययोजना को दर्शाने वाले एक प्रारूप को गुरुवार और शुक्रवार को सम्मेलन के दौरान ओआईसी के नेता मंजूरी देंगे।
कवुसोग्लु ने कहा, “मेरा मानना है कि एकता और एकजुटता की भावना के साथ इस्लामी शब्द कार्य योजना के लक्ष्यों को हासिल कर लेगा।”
विदेश मंत्रियों की बैठक में समेह ने ओआईसी की अध्यक्षता अपने तुर्की समकक्ष कवुसोग्लु को सौंपी।
ओआईसी के 13वें सम्मेलन में 50 से भी अधिक शासनाध्यक्षों या राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath