यह रेलगाड़ी दिल्ली के आनंद विहार से सीतामढ़ी (बिहार) जा रही थी। ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण जहां दूसरी सवारी गाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ, वहीं रेलयात्री परेशान दिखे।
सूत्रों के मुताबिक, 14006 डाउन अपने नियत समय 4:00 बजे भोर से लगभग ढाई घंटे विलंब से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर 6:30 पर पहुंची और 6:32 पर वाराणसी की तरफ जाते समय अहिमनपुर के होम सिग्नल के पास इंजन में तकनीकी खराबी आने से खड़ी हो गई, जिस वजह से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर डीएमयू 75106 डाउन मालगाड़ी तथा माधोसिंह स्टेशन पर मंडुवाडीह-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन लगभग ढाई घंटे तक खड़ी रही। चौरीचौरा सहित कई ट्रेनें अन्य स्टेशनों पर खड़ी रही।
इंजन में खराबी की सूचना वाराणसी कंट्रोल को दिए जाने के बाद वाराणसी से आई इंजन लगने के बाद लिच्छवी एक्सप्रेस आगे बढ़ पाई। इस दौरान नौकरीपेशा पर जाने वाले यात्री काफी हलकान रहे।
dharmpath.com dharmpath