राजेंद्र कुमार ने लैपटॉप, आईपैड, नकदी वापस मांगी

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार की एक याचिका पर यहां की एक अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है। याचिका में उनके पास से जब्त की गई नकदी, लैपटॉप और आईपैड वापस करने की मांग की गई है। अदालत सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ये सामान कुमार के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के दौरान जब्त किए गए थे।

विशेष अदालत के न्यायाधीश अजय कुमार जैन ने सीबीआई से इस संबंध में जवाब मांगा है।

कुमार ने पिछले हफ्ते अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 18 अप्रैल निर्धारित की है।

अदालत ने गुरुवार को कुमार और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई की।

प्राथमिकी में दर्ज रपट के मुताबिक, राजेंद्र कुमार एंडेवर सिस्टम प्रा. लि. के प्रमोटर थे, जिसका 2007 में गठन किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी को 9.5 करोड़ रुपये का ठेका दिलवाया।

सीबीआई के अधिकारियों ने इस मामले में 16 दिसंबर, 2015 को दिल्ली सचिवालय में छापेमारी की थी। उन्होंने कहा था कि वे कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा था कि उनके कार्यालय पर छापा मारा गया। उन्होंने इस मामले को वित्तमंत्री अरुण जेटली से जोड़ते हुए कहा था कि उन्होंने दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के कथित भ्रष्टाचार की जांच के आदेश दिए थे, जिसके कारण यह छापेमारी की गई। जबकि सीबीआई ने केजरीवाल के कार्यालय पर छापे की कार्रवाई से इंकार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493