छत्तीसगढ़ के 10 उत्कृष्ट किसान होंगे पुरस्कृत

रायपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग की एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना के तहत राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए 10 उत्कृष्ट किसानों का चयन कर लिया गया है। धान उत्पादन के लिए 2, दलहन उत्पादन के लिए 2, मत्स्य पालन के लिए 2, पशुपालन के लिए 2, तिलहन उत्पादन के लिए 1 और उद्यानिकी क्षेत्र से 1 किसान पुरस्कृत होंगे।

धान उत्पादन के लिए किसान पुराणिक साहू ग्राम रीवागहन, पाटन और अम्मी रेड्डी दोदेखुर्द धरसींवा का नाम चुना गया है। इसी तरह दलहन उत्पादन के लिए किसान दिनेश कुमार देवांगन ग्राम कोसमर्रा, कुरुद, और जितेंद्र कुमार साहू ग्राम चीचा, धमधा।

पशुपालन के लिए किसान दीनदयाल यादव ग्राम बहेराडीह, बलौदा जांजगीर-चापा और उमित राम साहू ग्राम गोजी कुरुद, मत्स्य पालन करने वाले नान्हू दाऊ निषाद ग्राम झनकपुर-बरमकेला रायगढ़, पूरण सिंह हल्बा ग्राम कोटर, भानुप्रतापपुर, तिलहन उत्पादन के लिए किसान खीरसागर पटेल ग्राम मानिकपुरी, सारंगढ़ जिला रायगढ़ एवं उद्यानिकी के लिए किसान पुन्नीलाल भट्ट ग्राम बरबसपुर, कवर्धा का नाम चुना गया है।

जल्द ही इन उत्कृष्ट किसानों के लिए सम्मान समारोह रायपुर में आयोजित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493