चेन्नई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अरविंद स्वामी कथित तौर पर आगामी तमिल फिल्म ‘बोगन’ में संत का किरदार निभाएंगे। इसमें जयराम रवि प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में अरविंद संत का किरदार निभा रहे हैं। उनके और रवि के बीच की शूटिंग अंडमान द्वीप समूह में होगी।”
फिल्म की शूटिंग अगले महीने अंडमान में होगी, जबकि वर्तमान में यहां कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग की जा रही है।
लक्ष्मण द्वारा निर्देशित फिल्म में हंसिका मोटवानी और अक्षरा गौड़ा जैसे सितारे हैं। लक्ष्मण के साथ रवि दूसरी बार काम कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath