चेन्नई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को तमिलनाडु के लोगों से उनकी पार्टी को वोट देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की वर्तमान राजनीतिक पार्टियों का विकल्प बन सकती है।
तिरुचिरापल्ली में पार्टी की बैठक की अध्यक्षता के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शाह ने यह आरोप लगाया कि राज्य की दोनों पार्टियां सत्ताधारी अन्नाद्रमुक और द्रमुक भ्रष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता अमूमन सरकार बदलने के लिए वोट करती है, लेकिन इस बार उसे यह तय करना चाहिए कि किस पार्टी को सत्ता में लाना चाहिए।
शाह ने कहा कि भाजपा वह विकल्प प्रदान कर सकती है जिसकी तमिलनाडु को तलाश है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते तमिलनाडु का विकास नहीं हो पाया है।
शाह ने कहा कि राज्य सरकार के असहयोग की वजह से तमिलनाडु में केंद्र सरकार की योजनाएं लागू नहीं हो पा रही हैं।
dharmpath.com dharmpath