नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी इंडिगो ने बुधवार को कहा कि वह घरेलू नेटवर्क पर 16 अप्रैल से 10 नई उड़ानें शुरू करेगी।
ये उड़ानें दिल्ली-पुणे, दिल्ली-अहमदाबाद, बेंगलुरू-गोवा और बेंगलुरू-हैदराबाद मार्ग पर संचालित की जाएंगी।
इसके साथ ही 17 अप्रैल से बेंगलुरू और पुणे के बीच उड़ानों की बारंबारता बढ़ाई जाएगी।
कंपनी के अध्यक्ष आदित्य घोष ने एक बयान में कहा, “इंडिगो को अपने यात्रियों से अत्यधिक प्रोत्साहन मिला है और मुझे दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, गोवा और अहमदाबाद के लिए नई उड़ानों की घोषणा कर काफी खुशी हो रही है।”
कंपनी 107 एयरबस ए320 विमानों के साथ पांच विदेशी गंतव्यों सहित कुल 40 गंतव्यों के लिए 759 उड़ानों का संचालन करती है।
dharmpath.com dharmpath