प्रधानमंत्री मोदी इंदौर पहुंचे

इंदौर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के महू में उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्घा सुमन अर्पित करने के लिए यहां पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी डॉ. अंबेडकर की जयंती पर महू में देशव्यापी ‘ग्रामोदय से भारत उदय’ अभियान की शुरुआत करेंगे। वह मुंबई से वायुसेना के विशेष विमान से इंदौर पहुंचे हैं। मोदी यहां से हेलीकॉप्टर से महू के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अंबेडकर स्मारक पर श्रद्घा सुमन अर्पित करने के बाद दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और देश को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह महू से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर इंदौर हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। फिर वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर उनकी जन्मस्थली महू में बने स्मारक पर गुरुवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां पहुंचे लोग डॉ. अंबेडकर को श्रद्घा सुमन अर्पित कर उन्हें याद कर रहे हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महू के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493