माटी बानी ने जारी किया नया गीत

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड म्यूजिक बैंड माटी बानी ने ‘द म्यूजिक यंत्र’ नवीनतम वेब श्रृंखला से ‘जाओ पिया’ नामक शीर्षक गीत जारी किया है। इसमें सात देशों के 17 कलाकारों को एक मंच पर साथ लाया गया है।

‘जाओ पिया’ में संगीतकार के लिए संगीतकार, देश के लिए देश में भावपूर्ण संगीत को समझने की ज्वलंत यात्रा होगी। इसमें निराली और कार्तिक शाह की आवाज होगी, उन्होंने इस बैंड का गठन किया है।

ऐम्स्टर्डम से बार्ट डि केटर डुओ वाल्कूल, न्यूयॉर्क से मैक्स जेडटी जैसे कलाकार इसमें दिखाई देंगे। इसके अलावा गीत में कई जानेमाने कलाकार होंगे।

निराली और कार्तिक ने एक संयुक्त बयान में आईएएनएस से कहा, “इन दिनों शहरों में हम सबसे अधिक इमारतें देख रहे हैं, यह मायने नहीं रखता कि हम किस देश में हैं। यह गीत राग सारंग पर आधारित है। हमने वास्तु विविधताओं जश्न मनाने के लिए अलग-अलग शहरों की ऐतिहासिक स्थानों पर जाने का फैसला किया, जहां से कलाकार आते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493