ममता को चुनाव संहिता उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस

कोलकाता, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पश्विम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने यहां गुरुवार को यह जानकारी दी।

जैदी ने मीडिया को बताया, “हमें पता चला है कि उन्होंने आसनसोल को जिला बनाने का वादा किया है। उन्होंने कई अन्य बातें भी कहीं हैं, जिनके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।”

चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने पुलिस और प्रशासकीय अधिकारियों के साथ दिन भर बैठकें की। पीठ ने 17 अप्रैल को होने जा रहे राज्य विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493