पाकिस्तान, चीन ने शुरू किया संयुक्त वायुसेना अभ्यास

इस्लामाबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान व चीन ने गुरुवार को पाकिस्तान के एक सैन्य अड्डे पर अपना पांचवां संयुक्त वायुसेना अभ्यास शाहीन-5 शुरू किया।

पीएएफ के प्रवक्ता ने डान ऑनलाइन से कहा, “पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (पीएलएएएफ) की एक टुकड़ी पाकिस्तान एयर फोर्स (पीएएफ) की एक टुकड़ी के साथ एक वायु सेना अभ्यास में हिस्सा ले रही है। पीएलएएएफ की टुकड़ी में लड़ाकू विमानों के पायलट, एयर डिफेंस कंट्रोलर व टेक्निकल ग्राउंड क्रू शामिल हैं।”

पाकिस्तान व चीन के बीच ऐसा अंतिम अभ्यास शाहीन-4 अक्टूबर 2015 में बीजिंग में हुआ था।

सैन्य अभ्यास में पहली बार पीएएफ के विभिन्न स्क्वाड्रंस के विभिन्न प्रकार के अग्रिम मोर्चे के युद्धक विमान हिस्सा ले रहे हैं।

पाकिस्तान वायु सेना के एक आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, एयर कोमोडोर सैयद मुहम्मद अली ने कहा, “यह अभ्यास दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों व वायु सेना की क्षमताओं में इजाफा करेगा।”

पीएएफ कई अंतर्राष्ट्रीय वायु सेना अभ्यास जैसे अमेरिकी वायु सेना (यूएसएएफ), इटालियन एयर फोर्स, तुर्किश एयर फोर्स व अन्य गठबंधन देशों के साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेता रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान व भारत छह दशकों से अधिक समय से नजदीकी संबंधों का लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा, बुनियादी ढांचों के विकास तथा नियमित संयुक्त सैन्य अभ्यास के माध्यम से दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493