भोपाल, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दो दिवसीय दौरे पर 15 अप्रैल को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। उनके आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि राष्ट्रपति मुखर्जी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 15 अप्रैल की देर शाम विशेष विमान से कोयम्बटूर से भोपाल विमानतल पर पहुंचेंगे।
विमानतल से वह राजभवन आएंगे। यहां रात्रिविश्राम के बाद अगले दिन 16 अप्रैल को नेशनल ज्यूडिशियल अकादमी में आयोजित सम्मेलन ‘र्रिटीट ऑफ जजेज’ के विशेष सत्र का शुभारंभ करेंगे।
राष्ट्रपति 16 अप्रैल को अपराह्न् में विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath