ऑड-ईवन : दिल्ली में दूसरा चरण शुरू

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के ऑड-ईवन यातायात फॉर्मूला का दूसरा चरण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से शुरू हो गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, “ऑड-ईवन आज से शुरू होता है। चलिए सब हाथ मिलाएं और इसे सफल बनाने का संकल्प लें।”

ऑड-ईवन फॉर्मूला का मकसद प्रदूषण पर लगाम लगाना है। इस फॉर्मूले के तहत, शुक्रवार(आज) को केवल विषम नबंर जैसे 1,3,5 आदि नबंरों वाली कारों को सड़कों पर चलने की इजाजत होगी। इस नियम का पालन न करने वालों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

ऑड-ईवन फॉर्मूला 30 अप्रैल तक सुबह आठ से रात आठ बजे तक लागू रहेगा, जिसमें रविवार का दिन शामिल नहीं होगा।

दूसरे चरण के लिए भी कमोबेश पहले चरण जैसे ही नियम लागू किए गए हैं। इस चरण में केवल एक नया नियम है और वह यह कि उन फॉर व्हीलर पर यह फॉर्मूला लागू नहीं होगा, जिनमें वर्दीधारी विद्यार्थी सवार हैं और जिन्हें महिलाएं चला रही हैं।

यह फॉर्मूला सीएनजी से चलने वाले सभी वाहनों, दुपहिया वाहनों, महिला दुपहिया वाहन चालकों और वीआईपी की कई श्रेणियों पर भी लागू नहीं होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493