बिहार में तापमान बढ़ने के आसार

पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह आसमान साफ है तथा तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं, पर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने अनुमान है।

राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

इसके अलावा पूर्णिया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तथा गया का 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री, पूर्णिया का 40 डिग्री और गया का 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493