न्यूयॉर्क में प्रवासियों ने ट्रंप का विरोध किया

न्यूयॉर्क, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क में चुनाव प्रचार के दौरान प्रवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा है। यहां 19 अप्रैल को प्राइमरी के लिए मतदान होना।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ट्रंप ने गुरुवार रात सफोल्क काउंटी में कोष संग्रह के लिए आयोजित सम्मेलन में भाग लिया और शहर में रोजगार सृजन का वादा किया।

न्यूयॉर्क के बड़े व्यापारी ट्रंप ने देश के राजनीतिज्ञों की आलोचना इस बात के लिए की कि उन लोगों ने फोर्ड और अन्य कंपनियों को मेक्सिको जाने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि एयर कंडिशनिंग कंपनी कैरियर में कार्यरत 1400 कर्मचारियों को अगले तीन साल में निकाल दिया जाएगा, जबकि ये अच्छे लोग हैं।

पेचोग शीर के लंबे द्वीप पर एक हजार से अधिक लोगों ने ट्रंप का स्वागत किया।

रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, “राजनेता हमारे देश के लिए संघर्ष नहीं कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “व्यापार के लिए हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे लोग हैं, लेकिन हमलोग उनका इस्तेमाल नहीं करते हैं।”

ट्रंप ने इस बात को दोहराया कि अमेरिका छोड़कर जाने वाली प्रत्येक एयर कंडिशनिंग इकाई के उत्पादों पर 36 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि उनके राष्ट्रपति बनने के बाद कंपनियों को अमेरिकी बाजार नहीं छोड़ना पड़ेगा।

इस दौरान प्रवासियों के एक समूह ने ट्रंप के पेचोग दौरे का विरोध किया। इस शहर में 2008 में श्वेत युवकों के एक संगठन ने इक्वोडोर के नागरिक मार्केलो लुसेरो की हत्या कर दी थी।

जांच से खुलासा हुआ कि पुलिस ने शिकायत पर समुचित संज्ञान नहीं लिया और पहले ही नस्ली हमले के आरोप को खारिज कर दिया था।

‘ट्रंप घृणा को बढ़ावा देता है’ और ‘शर्म करो ट्रंप’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लिए प्रवासी प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रवासी विरोधी बातें कर ट्रंप ने देश को बांट दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493