पनामा के दैनिक समाचार पत्र ‘ला नेशियन’ के मुताबिक, गुरुवार को यह प्रदर्शन पासो कानोअस सीमा चौकी के बाहर हुआ, जहां कोस्टारिका की पुलिस ने प्रवासियों को अंदर जाने से रोकने के लिए घेरेबंदी कर रखी थी।
क्यूबा के प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके समूह में कुल तीन हजार प्रवासी हैं, जो मध्य अमेरिका व मेक्सिको होते हुए अमेरिका तक पहुंचने के लिए उत्तर की तरफ अपनी यात्रा जारी रखने की मंजूरी न मिलने के कारण पनामा में फंस गए हैं।
उन्होंने कहा कि उनके साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह उचित नहीं है, क्योंकि कोस्टारिका में फंसे क्यूबा के हजारों प्रवासियों को इस साल विमान से मेक्सिको भेजा गया और उन्हें अमेरिकी सीमा तक जाने की मंजूरी प्रदान की गई।
यह प्रदर्शन उस घटना के एक दिन बाद शुरू हुआ है, जिसमें क्यूबा व अफ्रीका के 1,200 प्रवासी जबरदस्ती कोस्टारिका में दाखिल हो गए, जबकि अधिकांश को पुलिस ने नियंत्रण में ले लिया और वापस पनामा भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath