दरभंगा, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि गेहुनी गांव निवासी शंकर बैठा के तीन बच्चे शुक्रवार सुबह नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान 10 वर्षीय अमित कुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अमित को बचाने के लिए उसकी 13 वर्षीय बहन अंशू भी नदी में उतर गई। जब वह भी डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए दूसरी बहन 15 वर्षीय आशू कुमारी नदी में कूद गई और वह भी डूब गई।
कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखारों की मदद से बच्चों के शवों को निकाल लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath